आमरण अनशन 5वां दिन भी जारी अनशनकारी की हालत गंभीर, कार्यकर्ताओं एवं गरीब परिवारों ने किया आक्रोश मार्च ।

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

आज आमरण अनशन के पांचवें दिन भी जारी रहा अनशन कारी की हालत गंभीर दल के कार्यकर्ताओं एवं गरीब परिवारों ने किया आक्रोश प्रदर्शन किया।

आज दिनांक 21/03/2023 को समाहरणालय धरना स्थल पर लगातार चल रहे आमरण अनशन आज पांचवा दिन भी जारी रहा लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जाने के खिलाफ लोक चेतना दल के कार्यकर्ताओं एवं गरीब परिवारों ने जिला प्रशासन के खिलाफ किया आक्रोश मार्च यह आक्रोश मार्च जिला समाहरणालय से होते हुए कंपनी बाग रोड होते सदर अस्पताल होते हुए नगर निगम से जिला समाहरणालय तक किया गया जिसमें जिला प्रशासन बिहार सरकार और मांगों की पूर्ति कि नारे लगाई गई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आनंद कुमार झा ने बताया कि जिला प्रशासन हम लोगों की मांगों पर कार्रवाई करने में क्यों डर रही है हम लोगों की मांगे बिल्कुल जायज है मांगों की पूर्ति होने के लिए हम लोग विभिन्न तरह के विरोध प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेंगे। यह मांग पूर्ति होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा। संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम विनय दास ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि गरीबों की आवाज को जल्द से जल्द सुने क्योंकि उन्हें गरीब और अमीर के बीच कोई अंतर नहीं समझना चाहिए सब को एक समान समझते हुए सबका काम करना चाहिए वह संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं। आमरण अनशन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार झा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पिंकी देवी, जिला उपाध्यक्ष अशोक पासवान, जगलाल पासवान, जिला महासचिव आनंद कुमार झा, स्वरोजगार मंच अध्यक्ष मिथलेश देवी,सुनीता देवी ,शकीला खातून, लालती देवी, निर्मला देवी, शत्रुघ्न राय, भारत राय, अनीता देवी, रीता देवी , सुनीता देवी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भवदीय
आनंद कुमार झा जिला महासचिव लोक चेतना दल मुजफ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment