लखीसराय- कुख्यात सुपारी किलर व शूटर रवि पासवान गिरफ्तार!

SHARE:

संतोष कुमार पांडेय :-

लखीसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसआईटी की टीम ने कुख्यात शूटर रवि पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।रवि पासवान पर लखीसराय में तीन हत्या एवं मुंगेर में बारह मामले सहित कुल पंद्रह मामले दर्ज हैं।एसआईटी की टीम ने कुख्यात शूटर रवि पासवान को उसके ससुराल बेगुसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव से गिरफ्तार किया है।
एसपी पंकज कुमार ने बताया कि कुख्यात रवि पासवान सुपारी किलर है। लखीसराय जिले के किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन में सुपारी लेकर एक खास जाति को टारगेट कर हत्या की घटना को अंजाम दिया करता था। एसपी ने बताया कि रवि पासवान चर्चित खगौर पैक्स अध्यक्ष रामाकांत यादव एवं उसके गवाह विकास यादव हत्याकांड में भी संलिप्तता को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि रवि पासवान पश्चिम बंगाल की जेल में बंद कुख्यात रजीत बिंद का सहयोगी है।और एक संगठित गिरोह चलाता है जो सुपारी लेकर हत्या की घटना को अंजाम देने का काम करता था।उन्होंने कहा कि लखीसराय पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।रवि पासवान पर फ़िलहाल पंद्रह दर्ज मामले सामने आए हैं।अन्य जिलों से भी जानकारी इकठ्ठी की जा रही है

बाइट – पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment