रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहटा, पटना के कन्हौली गांव में बीते दिन अपराधियों ने श्री राजकिशोर पंडित के 13 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार का अपहरण कर लिया है। आज हमने उनके परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवदेना व्यक्त करते हुए हमने कहा कि बिहटा क्राइम का जोन बन चुका है। जमीन और शराब के माफिया का यहां बोल बाला है। हम इस घटना में एस आई टी जांच की मांग करते हैं। इस मामले में एसएसपी साहब से संपर्क में हैं। उम्मीद करता हूं इस मामले में 3 महीने के अंदर स्पीडी ट्रायल से दोषियों को सजा मिले।




