रिपोर्ट – मनोज कुमार
फर्जी तरीके से बड़े भाई को होमगार्ड की नौकरी दिलाने के लिए आए छोटे भाई चढ़ गए पुलिस की हत्थे,दोनो भाई गिरफ्तार मामला नवादा जिले के आईटीआई मैदान में चल रहे होमगार्ड की दौड़ में सोमवार को एसडीओ सदर उमेश कुमार भारती के द्वारा दो लोगो को संदेह के आधार पर धर दबोचे गए जिसमे एक अभ्यर्थी था तो दूसरे फर्जी तरीके से शारारीक दक्षता परीक्षा में बड़े भाई को दौड़ के साथ उच्च कूद, लंबी कूद गोला फेंक में फर्जी तरीके से चेस्ट नंबर लेकर उसके बदले खुद दक्षता पास करना चाह रहा था,लेकिन ड्यूटी पर तैनात अधिकारी की पैनी नजर तथा डिजिटल की माध्यम से असली व नकली अभ्यर्थी को पकड़ लिया गया जिसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र घंघौली निवासी जागेश्वर यादव के पुत्र वीरेंद्र कुमार तथा गुड्डू कुमार के रूप में हुआ है,वीरेंद्र के बदले छोटा भाई गुड्डू शरारिक परीक्षा में पास की जिम्मे लिया था,फिलहाल एसडीओ उमेश भारती ने दोनों को गिरफ्तार कर नगर थाना भेज दिया है गौरतलब है कि होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया 16 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा एसडीओ उमेश कुमार भारती ने साफ साफ लहजे चेतावनी दे रखा है जो भी फर्जीवाड़ा करना चाहेगा पकड़े जायेगा,17 मार्च को भी नालंदा जिले के एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए थे,जिससे जेल भेज दिया गया,




