सड़क विवाद में खुनी संघर्ष, दर्जनों जख़्मी, ईलाका पुलिस छावनी में बदला!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

वैशाली गोरौल थाना क्षेत्र के कटरमाला पंचायत के वशीपुर गांव में चल रहे सड़क विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। बुधवार की सुबह पुनः जमकर पथराव किया गया जिसमें कई लोग जख्मी हो गये। जख्मी सोनिया देवी,सुमित्रा देवी, खूबलाल सिंह, मुकेश कुमार,अंजलि कुमारी शिवम कुमार,चांदनी कुमारी ,रमेश सिंह,सुरेश सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती जहाँ ड़ॉ. ने प्राथमिक उपचार कराया गया है ,जहा से उसे अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है। इतना ही नही दर्जनों ऐसे भी कुछ लोग जख्मी है जिसका इलाज विभिन्न अस्पतालों में कराया गया है। ज्ञातव्य हो कि बीते मंगलवार को सैकड़ो लोग वशीपुर गांव में जमीन हड़पने के नियत से धावा बोलकर कई हरे भरे वृक्ष भी काट दिया था। इतना ही नही घर में भी घुसकर लूटपाट करते हुय महिलाओ के साथ मारपीट भी की गई है। हालांकि इस सबंध में कटरमाला पंचायत के वशीपुर गांव निवासी रंजीत कुमार ने एक आवेदन देकर बताया है कि सोमवार को वार्ड संख्या 6 के वार्ड सदस्य शम्भू सहनी के नेतृत्व में सैकड़ो लोग हरवे हथियार से लैस होकर आ धमके और कहने लगे कि तुम्हारे जमीन पर हमलोग सड़क बनायेगे। जब वह कहा कि हमारे निजी जमीन पर आप कैसे सड़क बनायेगे जबकि वर्षो पूर्व से आम लीची का पौधा लगा हुआ है। अभी सभी पौधों पर मंजर भी आ गया है। इतना कहते ही सभी लोग भड़क गए और गाली गलौज करते हुय मारपीट करने लगे। महिलाओ के साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगा। घर से छोटे छोटे बच्चे एवं महिला भागकर अपनी जान बचाई थी। इसके वाद सभी ने दर्जनों वृक्ष की डाली को काटते हुय ट्रेक्टर लाकर हमारा अन्य फसल लगा खेतो को जोतकर फसल को बर्वाद कर दिया

Join us on:

Leave a Comment