संतान नहीं होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

बिहार नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ला शादी के 1 साल बाद बच्चा पैदा नहीं होने का ताना देकर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव फंदे से लटका दिया । ताकि हत्या आत्महत्या प्रतीत हो। मायके वाले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोप में पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की बहन अन्नु कुमारी ने बताया कि उसकी बहन की पीजी की प्रैक्टिकल की परीक्षा 15 मार्च को होने वाली थी और वह इसी सिलसिले में मायके आने वाली थी। रविवार के दिन 4 बजे उससे बात हुई थी । तब वह बताई कि उसका ट्रेन छूट गया है। इसके बाद शाम में उसके पति ने फोन कर बताया कि अंशु ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली है। मायके वालों का आरोप है कि अंशु आगे पढ़ना चाहती थी जिसका ससुराल वाले हमेशा विरोध किया करते थे। इतना ही नहीं ससुराली परिवार शादी के 1 साल होनें के उपरांत बच्चा नहीं होने पर ताना भी मारते थे। बीती शाम किसी बात को लेकर कहासुनी जिसके बाद ससुराली परिवार ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका आत्महत्या का रूप दे दिया।वही सदर डीएसपी डॉक्टर शिब्ली नोमानी ने बताया कि विवाहिता की हत्या दहेज के खातिर की गई है अधतन अनुसंधान जारी है। फिलहाल त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है।

बाइट।मृतका की बहन
बाइट।डॉक्टर शिब्ली नोमानी सदर डीएसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment