आलोक झा विदेशी मामलों के संवाददाता,अमेरिका से
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एलान किया कि जो लोग अवैध तरीके से ब्रिटेन में आ रहे हैं, उन्हें वापस भेजा जाएगा और वह यहां शरण नहीं मांग सकेंगे। बता दें कि ब्रिटेन में अभी तक ऐसा नियम है कि यहां अवैध रूप से प्रवेश करने वाले लोग भी आवेदन देकर शरण मांग सकते हैं। हालांकि हाल के सालों में ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनक सरकार इस हफ्ते के अंत तक अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कानून ला सकती है। ब्रिटेन में इंग्लिश चैनल से नावों में बैठकर बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी आ रहे हैं, इनकी रोकथाम के लिए कानून में विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं। नए कानून के तहत ब्रिटेन के गृह मंत्री को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है कि वह नौकाओं के जरिए ब्रिटेन में अवैध रूप से आ रहे प्रवासियों को रोकें। साथ ही ब्रिटेन में रह रहे अवैध प्रवासियों को वापस भेजा जाएगा▪️




