औरंगाबाद- मामूली विवाद में हिंसक झड़प 16 घायल!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद।फेसर थाना क्षेत्र के ठकुरी बीघा गांव में मंगलवार के अपराह्न 10 बजे मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में हो गई।इस हिंसक झड़प में दोनो पक्ष से कुल 16 लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल लाया है। जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सदर अस्पताल में इलाज कराने आये घायल के परिजनों ने मारपीट का आरोप गांव के ही धर्मेंद्र यादव पर लगाया है। बताया कि पूर्व से भी जमीनी विवाद चला आ रहा था और होलिका दहन के दौरान दोनों पक्ष डीजे बजा रहे थे।इस बीच धर्मेंद्र यादव जो लेबर सप्लाई से जुड़े हुए है उनके द्वारा अपने लोगों को सोमवार की ही शाम शराब पिलाई गई। शराब पीने के बाद पुरानी बात को लेकर सभी एक दूसरे से भिड़ गए।ग्रामीणों के द्वारा बीच बचाव करते हुए इसकी सूचना फेसर थाना को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस वक्त मामला शांत करा दिया लेकिन बात होलिका दहन के दौरान भी उठी। किसी तरह से विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई।लेकिन मंगलवार की सुबह सभी आपस में भिड़ गए जिसमे 16 लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में लाकर इलाज कराया और पीड़ित पक्ष से मामले की जानकारी प्राप्त की।

Join us on:

Leave a Comment