कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सोमवार को कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव के रहनेवाले मां व बेटी की सड़क दुर्घटना में मौत हाे गयी। यह घटना में सोमवार को उत्तरप्रदेश के खजुरा गांव के पास की बतायी जाती है। पति के साथ बाइक पर सवार होकर महिला अपनी बेटी को लेकर इलाज के लिए उत्तरप्रदेश जा रही थी। तभी खजुरा गांव के पास कंटेनर ने महिला व उसकी बेटी को रौंद दिया। इस घटना में घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी। बता दें कि कैमूर जिले के चांद थाना के सिलौटा गांव के कन्हैया बिंद की पत्नी उर्मिला देवी अपने लगभग ढाई वर्षीय पुत्री निधि के साथ इलाज के लिए उत्तर प्रदेश में जा रही थी। खजुरा गांव के पास एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में बाइक पर सवार उर्मिला देवी और उसकी बेटी निधि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा पति बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पड़ोस में लोग तथा परिजन तीनो लोगों को लेकर उत्तर प्रदेश के कमलापति त्रिपाठी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उर्मिला देवी और उसकी पुत्री निधि को मृत घोषित कर दिया। उर्मिला देवी और निधि की मृत्यु से उसके परिवार में शोक की लहर है।




