शराब व एक देशी कट्टा के साथ बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

18 बोतल शराब व एक देशी कट्टा के साथ एक युवक को सोनहन पुलिस ने किया गिरफ्तार

18 बोतल शराब व एक देशी कट्टा के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के सोनहन थाने की पुलिस ने की है। सोनहन थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान 18 बोतल शराब और एक देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने युवक को पकड कर थाने ले गयी। जहां उक्त युवक के खिलाफ शराब व आर्म्स एक्ट मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया और मेडिकल जांच के बाद शराब व हथियार के साथ पकड़े गये युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 18 बोतल शराब व एक देशी कट्टा के साथ पकड़ाया युवक कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के इटाढी गांव के रहनेवाले किशोरी रमन सिंह का बेटा आकाश कुमार बताया जाता है।

Join us on:

Leave a Comment