राबड़ी देवी के आवास पर CBI छापे अपमानजनक : केजरीवाल!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

नई दिल्ली : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के घर पर सोमवार सुबह CBI की टीम ने छापेमारी करने पहुंची है और राबड़ी देवी से नौकरी के बदले जमीन केस में पूछताछ कर रही है। इस मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी उनकी बेटी मीसा भारती समेत 10 से ज्यादा आरोपी हैं। अब राबड़ी देवी के आवास पर CBI की छापेमारी को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपमानजनक बताया है। सीएम केजरीवाल ने एएनआई से बातचीत में कहा की विपक्ष के लोगों पर छापे मारना सही नहीं। मैंने कल कहा था कि यह ट्रेंड बन रहा है कि जिन राज्यों में विपक्ष है वहां उन्हें काम नहीं करने दिया जाएगा। विपक्ष को ED, CBI या राज्यपाल के जरिए परेशान किया जाता है।

Join us on:

Leave a Comment