नहीं थम रहा हथियारों का प्रदर्शन, तिलक समारोह में हथियार की नूमाईश का वीडियो वायरल, पीछे पड़ी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

-नालंदा जिले में युवाओं का हथियार के साथ नुमाइश करना एक शौक बनता जा रहा है। बात चाहे शादी समारोह की हो या फिर अब 12 बालाओं की नाच की, इस मौके पर युवक हथियार के साथ नुमाइश करना नहीं भूलते। ताजा मामला बेन थाना क्षेत्र इलाके के बासो डीह गांव की है, जहां पिछले 23 फरवरी 2023 को तिलक समारोह के दौरान युवक के द्वारा हाथ में लेकर करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि युवक कुक्कू कुमार कैसे देशी कट्टा को लोड करता है और फायर करने का प्रयास करता है लेकिन उसका यह प्रयास असफल रहता है वहीं वायरल वीडियो के संबंध में बेन थाना पवन कुमार ने बताया कि उन्हें इस बारे में वीडियो के बारे में जानकारी हुई है वायरल वीडियो की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।वायरल वीडियो की पुष्टि हो चुकी है यह वीडियो बेन थाना क्षेत्र इलाके का ही बताया जाता है। वही इस वायरल वीडियो में युवक की पहचान कुक्कू कुमार पिता नगीना यादव के रूप में की गई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment