गाँव की पारंपरिक होली पर झूमता बिहार, तस्वीरें नालंदा से!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक रंगों का त्यौहार होली की खुमारी में पूरा नालंदा झूम रहा है। जिले में इन दिनों होली मिलन समारोह की धूम है और इस मौके पर रंग- गुलाल, फूलों की होली के साथ ही कई प्रकार के विशेष पकवान भी लोगों को सराबोर कर रहे हैं। मंदिरों, समारोह स्थलों और कार्यालयों में भी गुलाल लगाने, गले मिलने और एक साथ बैठक लजीज पकवान खाने का सिलसिला खूब चला रहा है। इसी क्रम में चंडी प्रखंड के अमरौरा पंचायत अंतर्गत महेशपुर गाँव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आए लोगों को फूलों की होली और चंदन लगाकर स्वागत किया गया। होली मिलन के इस कार्यक्रम में कलाकारों ने होली के गीतों की शानदार प्रस्तुति दी और हर्बल होली का लोगों ने खूब आनंद उठाया। आयोजनकर्ता प्रेम कुमार ने बताया कि गांव की होली का अपना एक खास महत्व होता है।लोग आपसी द्वेष भुलाकर एक साथ मिलकर होली मिलन मनाते है।

बाइट।प्रेम कुमार आयोजक
बाइट।स्थानीय ग्रामीण

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment