बिहार वासियों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे नीतीश कुमार : उपेंद्र कुशवाहा!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

फिर से 2005 से पीछे बिहार को ले जाने लगे हैं नीतीश

सहरसा : राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अपनी ‘विरासत बचाओ यात्रा’ के दौरान पांचवें दिन रविवार को

सहरसा पहुंचे। सहरसा में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार से जो उम्मीद लगाई थी, उस पर वे खरे नहीं उतरे और फिर से बिहार को 2005 से पीछे ले जाने की तैयारी में जुट गए हैं। इस दौरान कुशवाहा की मौजूदगी में जदयू के कई नेता और दर्जनों कार्यकर्ता राष्ट्रीय लोक जनता दल में शामिल हुए।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार के लोगों ने शुरुआती दौर में कर्पूरी ठाकुर को विरासत दिया। इसके बाद यह विरासत जनता ने लालू प्रसाद यादव को दिया, लेकिन लालू यादव ने इस विरासत को अपने परिवार में समेटना शुरू कर दिया तो बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार को यह विरासत सौंप दी। नीतीश कुमार फिर से 2005 से पीछे बिहार को ले जाने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि हम गांधी जी की सत्याग्रह स्थल से उनको नमन करते हुए ‘विरासत बचाओ यात्रा’ पर निकले हैं। पहले गंगा के इस पार फिर होली के बाद गंगा के उस पार यात्रा पर निकलेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि आज हर पार्टी एक दूसरे के संपर्क में है और उनके बिना कार्य नहीं हो सकता। इन बातों से हम इनकार नहीं कर सकते हैं। आगामी चुनाव में राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी किस पार्टी के साथ रहेगी? के जबाव में उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी में विचार करने के बाद फैसला लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment