रिपोर्ट अनमोल कुमार
दिल्ली की घटना का विडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
पशुओं से रेप की बढ़ रही प्रवृति, मुंबई, ठाणे और यूपी में कई घटनाएं
नई दिल्ली : जब हर जगह महिलाएँ यौन अत्याचार के खिलाफ खुलकर बोलने लगी हैं, तब एक घटिया ट्रेंड देखने को मिला है कि अब जानवरों का बेरहमी से यौन उत्पीड़न किया गया जा रहा है। हवस के मारो ने न तो गायों को छोड़ा और न ही कुत्ते और भेड़-बकरियों को। बीते चंद महीनों की बात करें तो मुंबई और ठाणे से ऐसे 5 मामले सामने आ चुके हैं। जहाँ सड़कों पर जानवरों (खासकर कुत्तों-कुतियों) को हवस का शिकार बनाया गया। अब देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। हरि नगर के बाद अब इंद्रपुरी इलाके में एक कुत्ते से रेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां जेजे कॉलोनी में एक शख्स ने कुत्ते को हवस का शिकार बनाया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, इंद्रपुरी जेजे कॉलोनी के बी ब्लॉक में रहने वाले राजेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके घर के पास सतीश नामक लड़का रहता है, जो नशे का आदी है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को जब वह शादी समारोह से घर लौटे को उन्हें कुत्ते के रोने की आवाज सुनाई दी। जब वे उस जगह पहुंचे जहां से कुत्ते के रोने की आवाज आ रही थी तो दंग रह गए। उन्होंने देखा कि सतीश एक कुत्ते से रेप कर रहा है। उन्होंने तुरंत उसका वीडियो बनाया। फिर उस वीडियो को लेकर उन्होंने थाने में दिखाया और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि सतीश ऐसी हरकत पहले भी कर चुका है। इसी के साथ वह छोटे बच्चों के साथ भी कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इसके पहले हाल ही में हरिनगर स्थित एक पार्क में भी एक शख्स ने फीमेल डॉग को हवस का शिकार बनाया था। जब शख्स फीमेल डॉग से रेप कर रहा था तो किसी ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो स्थानीय लोगों ने हरि नगर थाने में 25 फरवरी को मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने 26 फरवरी को धारा 377 /11 और एनिमल एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
वहीं, इससे पहले इससे मिलता जुलता मामला यूपी के गाजियाबाद जिले से सामने आया था। यहां एक शख्स ने फीमेल डॉग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था, लेकिन जब वह इस घिनौने कृत्य को अंजाम दे रहा था तो उसकी बहू ने इसका वीडियो बना लिया। तभी ससुर की नजर उस पर पड़ी तो उसी हालत में बहू के साथ हाथापाई करते हुए उसका मोबाइल छीनने लगा। बाद में बहू ने जैसे तैसे People For Animal (PFA) नाम की पशु प्रेमी और संरक्षण संस्था से जुड़ी टीम को इस दरिंदगी की जानकारी देते हुए पूरा घटनाक्रम बयान किया।
पीड़िता की बात सुनकर PFA की टीम तत्काल सक्रिय हुई। इसका पता चलते ही पुलिस ने 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की घिनौनी हरकतें कर चुका है।




