पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

तोशाखाना मामले में कोर्ट से वारंट जारी

लाहौर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। तोशाखाना मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया और पूर्व पीएम इमरान खान को पुलिस तोशाखाना मामले में गिरफ्तार करने गिरफ्तारी वारंट के साथ लाहौर पहुंच गई है। बता दें कि इमरान को कुछ दिन पहले ही इस्लामाबाद कोर्ट ने सरकारी खजाने (तोशाखाना) के करोड़ों रुपए के उपहार सस्ते में बेचने का आरोपी मान लिया है। जिसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

इमरान खान के खिलाफ एक जिला अदालत द्वारा गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पाक मीडिया के अनुसार कि सभी कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद खान को गिरफ्तार किया जाएगा।
गिरफ्तारी से पाक में स्थिति खराब होगी : फवाद
इस बीच, पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा कि खान को गिरफ्तार करने का कोई भी प्रयास पाक में स्थिति को गंभीर रूप से खराब कर देगा। फवाद ने कहा, ”पाकिस्तान विरोधी इस सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं कि पाकिस्तान को और संकट में न डालें और समझदारी से काम लें।” उन्होंने इसी के साथ कार्यकर्ताओं को जमान पार्क में इकट्ठा होने को कहा। जिसके बाद कई कार्यकर्ता पुलिस को रोकने इमरान के घर के बाहर जुट गए।

Join us on:

Leave a Comment