जहानाबाद-महिला दिवस के अवसर पर साइकिलिंग का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जिला स्वास्थ्य समिति जहानाबाद के द्वारा महिला दिवस के अवसर पर साइकिलिंग कराया गया, जिसमें स्काउट और गाइड के दर्जनों छात्र- छात्राओं ने भाग लेकर महिला उत्थान एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी अधिकारियों के माध्यम से प्राप्त की, साइकिलिंग में भाग लेने वाले स्काउट- गाइड को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, जबकि दूसरी ओर भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में महिला दिवस पर विभिन्न प्रकार के कुरीति जैसे नशा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, पर्यावरण संतुलन, स्वच्छता अभियान पर पेंटिंग प्रतियोगिता कराया, जिसमें वैष्णवी केसरी (प्रथम), मुस्कान कुमारी (द्वितीय), गुड़िया कुमारी (तृतीय) स्थान प्राप्त की, जिसको जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार और कस्तूरबा विद्यालय जहानाबाद की प्रभारी प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से सभी को पुरस्कृत किया, धन्यवाद ज्ञापन बिगिनर्स कोर्स प्रशिक्षण प्राप्त मनीष कुमार ने किया।

Join us on:

Leave a Comment