कैमूर पुलिस ने चलाया अभियान, 17 आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर पुलिस इन दिनों लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस कई आरोपियों को पकड़ भी रही है। इसी तरह एक बार फिर कैमूर पुलिस ने अभियान चलाकर 17 लोगों को विभिन्न मामलों में पकड़ा। इस दौरान कैमूर पुलिस ने चार लोगों को शराब पीने के मामले में गिरफ्तार किया। वहीं आठ लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने 42.400 लीटर देशी शराब बरामद किया। वहीं 183.300 लीटर विदेशी शराब कैमूर पुलिस ने बरामद किया। वहीं वारंट निष्पादन के 22 मामले को निबटाया गया। साथ ही पुलिस ने वारंट मामले में दो वारंटी को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 14500 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं पुलिस ने एक कार व दो बाइक बरामद किया।

Join us on:

Leave a Comment