तमिलनाडु हादसे के पीड़ित परिजनों से मिले पप्पू यादव, कहा तेजस्वी का गुनाह माफ़ी योग्य नहीं ₹

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिला पहुंचे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव तमिलनाडु में मारे गए मजदूर के परिजन से मिले

तमिलनाडु में हुई पवन यादव हत्या मामले में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव रविवार को सिकंदरा प्रखंड के धधौर गांव पहुंच मृतक के परिजनों से मिलकर ढाढस से बढ़ाया। इस दौरान पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार वालों को ₹25000 का सहायता राशि प्रदान किया। वहीं तमिलनाडु से वापस लौटे मृतक के भाई सहित दो युवकों को नौकरी दिलाने का प्रयास करने की बात कही। इस दौरान पप्पू यादव ने पक्ष विपक्ष दोनों को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा दोषी तेजस्वी यादव है। वही धधौर गांव से पप्पू यादव अपने काफिले के साथ सिकंदरा के रविदास टोला पहुंचे। जहां तमिलनाडु के एक कमरे में फांसी के फंदे से युवक का शव लटका पड़ा मिला था। पिड़ित परिजनों से मिलकर हर संभव सहायता का दिलासा दिया।

बाइट -जन अधिकार पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव

Join us on:

Leave a Comment