नवादा- कोबरा से खेलना युवक को पड़ा महँगा, गई जान!

SHARE:

मनोज कुमार/नवादा


कोबरा से खेलना पड़ा महंगा,खेलते खेलते युवक को कोबरा की डसने से युवक की हो गई मौत,मामला नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के हरिनारायणपुर का है, जहां युवक की घर से शनिवार की बीती रात एक कोबरा सांप निकला युवक ने आव न ताव देखा निर्भीक होकर कोबरा सांप को पकड़ लिया तथा गले में लगाकर पूरा सटंट किया है, स्टंट करते करते युवक दिलीप यादव ने गांव की शिव मंदिर में पहुंच गया था,कोबरा के साथ शिव मंदिर में झुक का प्रणाम किया,जबतक कोबरा उलट कर डंस चुका था,डसने से कोबरा की जहर दिलीप पर असर डालने लगा,जिसके का कारण वह बेसुध हो गया था,कोबरा सांप को मंदिर के पास ही छोड़ दिया,लेकिन कुछ गांव वालो जब उस सर्प को मरना चाहा तो पीड़ित दिलीप ने माना कर दिया था की सर्प को मारने पर मैं भी मर जाऊंगा,इतना कहते कहते कोबरा सर्प से स्टंट करने वाले दिलीप बेहोश हो गया जिसे गांव वालो ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां के चिकित्सको के द्वारा प्राथमिक उपचार कर नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया था,सदर अस्पताल चिकित्सको ने देखते ही सर्प स्टंट व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया है,मौत बाद परिजनों में कोहराम मंच गया है,

Join us on:

Leave a Comment