ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
खबर वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के पहेतिया गांव से है जहां पोखर में डूबने से दो सगा भाई की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंचे सदर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया। बताया जाता है कि पहेतिया निवासी विजय सहनी के 6 वर्षीय पुत्र अमित कुमार एवं आठ वर्षीय पुत्र यश कुमार खेलने के दौरान पोखर में डूब गए। दोनों भाई के पोखर में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों भाई शुक्रवार की शाम से ही लापता है मां अस्पताल में किसी को दिखाने के लिए गई थी। दोनों बच्चा की खोजबीन शुक्रवार की देर रात तक की गई लेकिन पता नहीं चल पाया। आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चे खेलते खेलते पोखर में चला गया और डूबने से मौत हो गई। शनिवार की सुबह पोखर में दोनों बच्चा का शव मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया।




