बेगूसराय- डेंटिस्ट ने किया मरीज से छेड़खानी, मामला दर्ज, हुआ फरार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !

बेगूसराय में दंत चिकित्सक के यहां इलाज कराने गई एक किशोरी ने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। बच्ची के द्वारा जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी गई तो परिजन अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। हंगामा के दौरान मौका का फायदा उठाते हुए डॉक्टर और क्लिनिक के मेडिकल स्टाफ क्लीनिक में ताला लगाकर फरार हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ी पोखर स्थित मालती डेंटल हाॅस्पीटल की है। बताया जाता है की छात्रा दंत रोग विशेषज्ञ राजीव कुमार सिंह के यहां दांत का इलाज कराने शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे पहुंची थी और इलाज के दौरान छेड़खानी की घटना की गई। परिजनों ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसके बाद महिला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता की मां का कहना है कि मेरी बेटी करीब 3 बजे इलाज कराने के लिए अस्पताल गई थी। इलाज के दौरान मेरी बेटी रोने लगी। जब मैंने बेटी से रोने का कारण पुछा तो उसने बताया कि डाॅक्टर ने इलाज के बहाने उसे गलत तरीके से प्राइवेट पार्ट पर टच किया है। वहीं डॉक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों का पहले से इलाज कर रहे हैं। काफी फीस बकाया होने के बाद जब फीस की मांग की गई तो ऐसा आरोप लगाया गया है।
बाईट- छात्रा के पिता

Join us on:

Leave a Comment