पटना – 3 महीने से लापता युवक का कोई सुराग नहीं, अनहोनी की आशंका से परिजन बेहाल!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना सिटी। तीन महीने से लापता किशोर को देखने के लिए उनके माँ बाप दर दर भटक रहे। जी हां, ऐसा ही मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ इलाके से प्रकाश में आया है। समस्तीपुर के मनियारपुर निवासी पीड़ित पिता अनीत पासवान पेशे से मजदूर है और वह रोजी रोटी खाने कमाने को लेकर समस्तीपुर से पटना सिटी आये और भूतनाथ इलाके में अमरनाथ मंदिर के पास किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गुजर बसर कर रहे है। घर का गुजारा अच्छे से हो, इसको लेकर अनीत पासवान अपने 16 साल का बेटे को 26 नवंबर 2022 को भूतनाथ रोड पानी टंकी स्थित भजन होटल में होटल मालिक भजन महतो के कहने पर काम करने के लिए भेज दिया। इसके एवज में भजन महतो किशोर को दस हजार प्रतिमाह मेहनताना देने की बात बताया। जिसके बाद से किशोर अपने घर व माँ-बाप के पास वापस नही लौटा। जिस कारण से परिजन का हाल रो-रोकर बेहाल हो गया है। अनीत पासवान ने बताया कि अपने बेटे की तलाश करने भजन महतो के पास गया तो वह हमें गाली गलौज देकर भगा दिया। भजन महतो के साथ जहानाबाद जिला के रहने वाला सुरेंद्र साह एवं कृष्ना साह भी रहता है। सुरेंद्र साह टेम्पो चालक है। ये तीनो होटल के बगल में ही डुग्गी लगाकर वही पर प्रतिदिन खाता पीता हैं। हमें आशंका है कि ये तीनो ने ही साजिश के तहत मेरे बेटे का अपहरण कर लिया है। मेरे बेटे को गायब हुए करीब 90 दिन हो चुका है। बेटे की कुशल बरामदगी के लिए पीड़ित पिता स्थानीय थाना से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके है, लेकिन किशोर का अता पता नही चल सका है। जब मामला पुलिस के वरीय अधिकारियों के संज्ञान में आया तो अगमकुआं थाना पुलिस 27 नवंबर 2022 को एफआईआर दर्ज कर ली है।

अगमकुआं थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। वरीय अधिकारी के दिशा निर्देश में किशोर की बरामदगी के लिए कार्रवई की जा रही है। जल्द ही किशोर को बरामद कर लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment