मुजफ्फरपुर- लुटेरा गिरोह का खुलासा,कई कांडो को दे चूका है अंजाम,दो गिरफ्तार!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

चेन स्नैचर गैंग के दो लुटेरे को मुजफ्फरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस गैंग के लुटेरे महिलाओं को ही बनाते थे अपना निशाना
अकेली महिलाओं के सामने अचानक बाईक से आकर लूट लेते थे सोने के ज्वेलरी
मिठनपुरा थाना क्षेत्र से कई महिलाओं को बना चुका था अपना निशाना
पुलिस ने इन लूटेरे को लूट की अगली योजना बनाते किया गिरफ्तार
लुटेरे के पास से लूट के सोने की ज्वेलरी एक देशी पिस्टल, कारतूस, तीन मोबाईल भी किया बरामद

बिहार के मुजफ्फरपुर से अकेली महिलाओं को लूटने वाला चेन स्नैचिंग गैंग के दो लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गैंग के लुटेरे अकेली महिलाओं को ही अपना निशाना बनाता था। अकेली महिला को देखकर ये लुटेरे अचानक बाइक से महिला के सामने आते और महिला का सोने की ज्वेलरी लूट लेते थे। मुजफ्फरपुर जिला के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में कई महिलाओं को ये लुटेरे अपना निशाना बना चुके थे। पिछले दिनों लूटेरे ने एक महिला को गोली मारकर सोने की चेन लूट लिया था । पकड़े गए अपराधियों के पास से लूटे गए सोने की चेन, मंगटीका, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल, बरामद किया है। इन लुटेरे का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। ये लूट कांड में जेल जा चुके हैं। मुजफ्फरपुर के SSP राकेश कुमार ने इन लूटेरे गैंग का खुलासा करते हुए कहा कि पिछले दो महीने के अंदर मिठनपुरा, काजीमोहम्मदपुर, कांटी थाना क्षेत्र में महिलाओं से सोने की चेन छीनने की चार घटना सामने आयी थी। चेन छीनने के दौरान विरोध करने पर हवाई फायरिंग किया गया था। इन चारों कांड में वारदात को अंजाम देने का एक ही तरीका था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक अवैध हथियार बरामद किया गया है। इन लुटेरे की पहचान पीड़ित महिला के द्वारा करवाया गया है। इनलोगों का छह लोगों का गैंग है जो अलग अलग तरीके से अपना काम करते थे। इनमें से दो की गिरफ्तारी दस दिन पहले की गई थी दो और बचे हैं जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे हैं।

बाइट- राकेश कुमार,एसएसपी

Join us on:

Leave a Comment