पूर्णियाँ- डॉक्टर सफीक आलम के अस्पताल में IT का सर्वे!

SHARE:

आकाश कुमार
पूर्णिया

बिहार के पूर्णिया में आयकर विभाग का सर्वे चल रहा है. मिल रही जानकारी के अनुसार पूर्णिया के अलावा यह सर्वे सिवान में भी जारी है। यहां शहर के जाने माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सफीक आलम के अस्पताल में IT का यह सर्वे जारी है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह सर्वे चल रही है। पटना से आई IT की 12 सदस्यीय टीम इस सर्वे में शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक आईटी की यह तकरीबन 3 घंटे से जारी है।

बताया जा रहा है कि तकरीबन 1 बजे IT के अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ लाइन बाजार स्थित डॉक्टर सफीक आलम के एडवांस ऑर्थोपेडिक एंड स्पाइन सेंटर छापेमारी के लिए पहुंची थी। वहीं IT की इस सर्वे के पीछे की एक बड़ी वजह ग्राहकों को दी जाने वाली दवाई में जीएसटी रसीद का नहीं काटा जाना शामिल है।

शहर के जाने माने हड्डी रोग चिकित्सक डॉक्टर सफीक आलम सहारा नाम से एक निजी स्कूल भी चलाते हैं, जो लाइन बाजार कप्तान पूल से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। वहीं IT के इस सर्वे में कई अहम दस्तावेज अधिकारियों के हाथ लगे हैं। सेक्शन 133 A के तहत आय से अधिक संपत्ति के मामले में IT की यह सर्वे पिछले कई घंटे से जारी है।

Join us on:

Leave a Comment