जमुई जिला के सिकन्दरा शेखपुरा मुख्य मार्ग पर एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिला के सिकंदरा शेखपूरा मुख्य मार्ग धनराज सिंह कॉलेज के समीप गुरुवार की संध्या अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो महिला सहित एक चार माह के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक शेखपुरा से बीए पार्ट टू का परीक्षा देकर एक बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे बांका जिले के गेरुआ गांव निवासी छोटे लाल तांती पिता चंद्रिका तांती अपने भौजाई खैरा थाना क्षेत्र के केन्डीह गांव निवासी बबलू तांती की शादीशुदा पुत्री प्रियंका कुमारी एवं नेहा कुमारी को शेखपुरा से बीए पार्ट 2 का परीक्षा दिलवाकर अपने घर वापस लौटने के क्रम में सिकंदरा शेखपुरा मुख्य मार्ग पिरहिंडा धनराज सिंह कॉलेज के समीप डीजे वाहन को देखकर बाइक चालक अनियंत्रित होते हुए सड़क से साइड हुआ। इसी क्रम में पीछे से तेज गति में आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने नेहा कुमारी एवं प्रियंका कुमारी सहित नेहा कुमारी कि 4 माह की पुत्री को कुचल दिया। वही बाइक चालक बाल-बाल बच गया। मौके से ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिकंदरा पुलिस के द्वारा तीनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया।

बताया जाता है कि बांका जिले के गेरुआ गांव निवासी छोटेलाल तांती हौंडा बाइक पर सवार होकर अपने भौजाई खैरा थाना क्षेत्र के केन्डीह गांव नेहा कुमारी एवं उसकी बहन प्रियंका कुमारी सहित नेहा कुमारी के 4 महीने के दूधमुहे बच्ची के साथ बीए पार्ट 2 का परीक्षा दिलवाकर संजय गांधी महिला कॉलेज शेखपुरा वापस लौट रहा था। लौटने के क्रम में अचानक धनराज सिंह कॉलेज की ओर से एक डीजे वाहन बाहर निकल रहा था। जिसमें बाइक चालक ने अपना संतुलन खो दिया। बाइक से गिरने के दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने दोनों महिलाएं एवं दूधमुहे 4 माह की बच्ची को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही बच्ची सहित दोनों महिला की मौत हो गई। इस घटना में बाइक चालक बाल-बाल बच गया। मौका देख ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।

बाइट –

Join us on:

Leave a Comment