न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रतिनिधि मंडल “भारत -नेपाल” के मैत्रिक संबंध हेतु रवाना”

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

काठमांडू न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ का सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल भारत से नेपाल की यात्रा हेतु 25 फरवरी 2023 शनिवार को आगर मालवा से रवाना हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य भारत – नेपाल मैत्रिक संबंधों को मजबूत/प्रगाढ़ बनाना है अब तक संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से कार्यकरिणियां गठित कर कार्य को गति प्रदान की जा रही थी परंतु 01 फरवरी को दिल्ली में आयोजित की गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संघ के कार्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने का निर्णय लिया गया था जिसके चलते संघ के सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने भारत – नेपाल यात्रा कर जनकपुर, काठमांडू आदि के स्थानीय पत्रकारगण एवं समाजसेवियों से चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इसके लिए नेपाल के प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को भी लिखित रूप से अवगत कराया।
उक्त कार्यक्रम के निमित्त संघ के संरक्षक भोगेंद्रलाल कर्ण (जनकपुर – नेपाल), पत्रकार सौगात अधिकारी, हिन्दू सम्राट सेना के अध्यक्ष राजेश यादव, मंजू मण्डल, लक्ष्मी मण्डल, कबीर वात्सल्य आश्रम के संस्थापक अशोक दास (महाराज), केंद्रीय सांसद प्रतीक्षा तिवारी, सांसद रामाशीष यादव, प्रदेश सांसद माला कर्ण, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी – जनकपुर के इकोनॉमिक्स प्रोफेसर -शंभू नाथ झा, वरिष्ठ समाजसेवी बृजेश चन्द्र लाल, बिंदू ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार कर्ण, काठमांडू से सेव द नेशन न्यूज चैनल के प्रधान संपादक, स्वतंत्र पत्रकार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पशुपतिनाथ अन्नपूर्णा आश्रम के चेयरमैन के. वी. सम्राट, संत दीदी भद्रकाली माता, स्वतंत्र पत्रकार संघ के अध्यक्ष पुष्पराज पांडे, पत्रकार यशोदा भंडारी, शोभा मण्डल आदि के साथ विशेष बैठक की गई।
जिसमें संघ के आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत, फिजी, नेपाल, बर्मा, भूटान सहित कई देशों के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि आदि के उपस्थित रहने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
जिसके बाद सिया रघुवर कुंड के संत श्री रामनारायण दास का आशीर्वाद प्राप्त किया।
यात्रा के दौरान श्री राम जन्मभूमि अयोध्याजी में प्रभु श्री रामलला, जनकपुर धाम (नेपाल) में मां जानकी, काठमांडू में बाबा पशुपति नाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
यात्रा में न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष – डी एल शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – ललित गुप्ता, शंकर कारपेंटर (काका), राष्ट्रीय वरिष्ठ महासचिव – अशोक चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव – ईश्वर सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता – दिलीप कारपेंटर, कोषाध्यक्ष – अनिल शर्मा, सुरेश दांगी आदि उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment