जमुई- कुख्यात कारू यादव झारखण्ड के गुमला से गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिला में कुख्यात अपराधी कारू यादव को जमुई पुलिस ने झारखंड के गुमला से किया गिरफ्तार,SP ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

कई आपराधिक कांडों का मास्टर माइंड कुख्यात अपराधी सिमुलतल्ला थाना के लाहा गांव निवासी कारू यादव को जमुई पुलिस ने झारखड के गुमला से गिरफ्तार कर लिया है।।।।जो पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।।।।।।उन्होंने बताया कि लंबे अरसे से पुलिस कारू यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी।।।गुप्ता सूचना के आधार पर एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।।।।जिसमें चकाई थानाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद,चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार एवं डीआईयू की टीम को शामिल किया गया।।।।।उसके बाद गठित टीम एवं जिला पुलिस रायगढ़ एवं जांजगीर चंपा छत्तीसगढ़ तथा जिला पुलिस गुमला के सहयोग से छापेमारी कर गुमला से जयप्रकाश यादव उर्फ कारू यादव को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी कार्यालय कक्ष में मंगलवार की दोपहर एसपी डाक्टर शौर्य सुमन ने प्रेस वार्ता कर दी है। उन्होंने बताया कि जयप्रकाश यादव उर्फ कारू यादव के ऊपर देवघर ,बूढै थाना,देवीपुर, जसीडीह, चंद्रमंडीह,चकाई, सिमुलतल्ला,झाझा थाना में आर्म्स,बमबारी,हत्या ,लूट समेत कई संगीन मामले दर्जन हैं।।।।। उन्होंने बताया कि जयप्रकाश यादव उर्फ कालू यादव बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था जिससे वह पुलिस की गिरफ्त से बच जाता था, लेकिन इस बार वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत उसे गिरफ्तार किया गया है।।।। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत सम्मानित किया जाएगा।।।

आपको बता दें कि चकाई प्रखंड कार्यालय के समीप पंचायत चुनाव में 5 मार्च 2016 को अपनी पत्नी का नामांकन कराने आये तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष अर्जुन यादव की बम मारकर हत्या कर दी थी।।।।। वर्ष 2015 में चर्चित अपराधी विवेका यादव की मंझली गांव में तथा वर्ष 2017 में जसीडीह थाना में पेट्रोल पंप से सटे एक चिमनी भट्ठा में मजदूर नंदकिशोर मंडल की हत्या में भी कारू की संलिप्तता सामने आई थी।।।।वहीं हाल में अपराधी मंटू यादव के साथ मिलकर देवघर में जमीन व्यवसायी लक्ष्मी यादव की बम मारकर हत्या कर सनसनी फैला दी थी।।।। इस घटना के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई थी। करीब एक माह पूर्व कारू का साथी कुख्यात मंटू यादव की गिरफ्तारी के बाद से वह पुलिस से बचने के लिए वह झारखंड और छत्तीसगढ़ की बॉर्डर पर रह रहा था।।।

बाइट -पुलिस कप्तान सौर्य कुमार सुमन प्रेस कॉन्फ्रेंस

Join us on:

Leave a Comment