औरंगाबाद- मामूली कहा सुनी में भिड़े स्वास्थ्य कर्मी, घायल!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद।सदर अस्पताल में कार्यरत दो कर्मी मामूली विवाद को लेकर भीड़ गए और इस विवाद के दौरान हुई मारपीट की घटना में एक कर्मी घायल हो गया।जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाजरत घायल कर्मी नागेंद्र कुमार जो कि झारखंड के गढ़वा का रहने वाला है ने बताया कि वह सदर अस्पताल में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के चालक है।नागेंद्र ने बताया कि सदर अस्पताल में ड्रेसर के पद पर पदस्थापित अरुण शर्मा लगातार उन्हे परेशान करते हैं औ कीर मारपीट करते हैं।सोमवार को उनके द्वारा बुलाया गया और जब उनके पास पहुंचा तो पंजीकरण के रजिस्टर की मांग की गई जब मैंने उनसे कहा कि बेवजह क्यों परेशान करते है तो उनके द्वारा मारपीट कर दी गई और कमीज फाड़ दिया गया। नागेंद्र ने बताया कि पूर्व में भी श्री शर्मा द्वारा मारपीट की गई थी और मैंने इसकी शिकायत भी विभाग के अधिकारियों से की थी लेकिन कोई कारवाई नही हुई।आज भी पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को देकर कारवाई की मांग की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें