रिपोर्ट – अमित कुमार
हिंदू धर्म के पवित्र धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस को समाज को तोड़ने वाला बताकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने पिछले दिनों नीतीश सरकार की खूब फजीहत कराई थी। चंद्रशेखर के विवादित टिप्पणी को लेकर जेडीयू और आरजेडी के नेता आमने-सामने आ गए थे। सीएम नीतीश के लाख मना करने के बावजूद शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर रामचरितमानस में लिखे गए श्लोकों पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। आज एक बार फिर चंद्रशेखर ने कहा कि रामचरितमानस में जो कूड़ा-कचरा है उसे हटाना बेहद ही जरूरी है।
बाइट शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर…




