नेताओं पर अश्लील गाने को ले भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी व गीतकार मनीष पर FIR

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गाने के बोल है चोली बेचे चिराग पासवान
आरा बसपा और लोजपा अध्यक्ष की शिकायत पर एसपी का एक्शन

आरा : होली के मौके पर देश के दिग्गज राजनेताओं को अश्लील गाने के जरिए अपमानित करना स्थानीय भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी और गीतकार मनीष गौरी को महंगा पड़ गया। नेताओं का नाम लेकर अश्लील गीत गाने के मामले में आरा के सदर एएसपी हिमांशु ने मामले की जांच कर दोनों कलाकारों के खिलाफ FIF दर्ज करने का आदेश दिया है। दरअसल, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने स्थानीय कलाकार प्रमोद प्रेमी और गीतकार मनीष गौरी पर आपत्तिजनक गायकी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग भोजपुर एसपी से की थी। उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए कहा कि प्रमोद प्रेमी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में गीत के माध्यम से बसपा नेत्री मायावती और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत कई अन्य राजनेताओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर जनमानस की भावना को ठेस पहुंचाया गया है। उन्होंने इस मामले में एसपी से विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन मिलने के बाद मामले पर संज्ञान लेते हुए एएसपी हिमांशु ने मामले की जांच कर दोनों कलाकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। बता दें कि भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी ने अपने गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, चिराग पासवान, मायावती समेत कई नेताओं का नाम लिया है। गाने के बोल हैं चोली बेचे चिराग पासवान...। इससे पहले भी प्रमोद प्रेमी नेताओं का नाम लेकर गाना गा चुके हैं।

Join us on:

Leave a Comment