जेटीडीएस के सोजन्य से पूर्वी सिहभूम और लोहरदगा जिले में 400 लाभुक मशरूम उत्पादन में जुटे

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पूर्वी सिहभूम / लोहरदगा झारखंड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसायटी के सौजन्य से ए पी पी एग़ीगेट द्वारा पूर्वी सिंहभूम के 200 और लोहरदगा जिले के 200 मशरूम उत्पादकों लाभुकों को मशरूम उत्पादन के समस्त सामग्रियां उपलब्ध कराकर द्वितीय चरण का मशरूम उत्पादन का कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है
प्राप्त जानकारी के अनुसार मशरूम उत्पादन से प्रत्येक लाभुक 2 000 से 3000 की आमदनी बनाकर जीविकोपार्जन का रास्ता अपना रही है इसके साथ ही मशरूम से उत्पादित सामग्रियां आचार बड़ी पापाड आदि का निर्माण कर स्वावलंबी बन रही है
लोहरदगा जिला के अनिता कुमारी संगीता कुमारी और मीना कुमारी ने बताया कि कच्चा मशरूम से सब्जी और अचार का निर्माण करते हुए मशरूम को बाजार में बिक्री करती हैं और अपने जीवन को बेहतर बना रही हैं उन्होंने कहा कि सूखे हुए मशरूम का चूर्ण बनाकर उससे बड़ी और पापड़ बनाने का काम भी प्रारंभ कर दी गई है
पूर्वी सिंहभूम कि पूनम सरदार सविता सरदार और सरिता टुडे का कहना है कि कम समय कम लागत कम जगह और कम पूंजी में घर बैठे मशरूफ उत्पादन कर बेहतर आमदनी किया जा रहा है है उन्होंने बताया कि मशरुम उत्पादन को अतिरिक्त आमदनी के रूप में अपनाते हुए हमारे जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है और यह हमारे लिए वरदान साबित हो रहा है

Join us on:

Leave a Comment