हिन्दु राष्ट्र हिंदुस्तान की अखंडता के लिये खतरा, पूर्णियाँ की रैली ऐतिहासिक – मांझी

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

महागठबंधन की पूर्णियाँ रैली से वापस लौटे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रैली को ऐतिहासिक और पूर्ण सफल बताया!
वहीं उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुये कहा की ये जुमले की सरकार है जिसने एक भी वादा पूरा नहीं किया, ना प्रति वर्ष दो करोड़ की दर से 16 करोड़ नौकरी दी ना महंगाई पर नियंत्रण है, एक तरफ तेल और गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि से जनता त्रस्त है तो दूसरी तरफ मजदूरों से भी GST वसूल करने का निर्णय जजिया कर से भी खराब है!
साथ ही उन्होंने कहा की हिंदुस्तान अनेक भाषा, पंथ और विचारों का देश है इसलिए हिन्दु राष्ट्र की परिकल्पना करना भी भारत की अखंडता के लिये ख़तरनाक है!

Byte :- जीतन राम मांझी!

Join us on:

Leave a Comment