कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर के छात्रों ने सीवी रमन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है इस प्रतियोगिता में छह विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। वर्ग 9 क छात्र आदर्श कुमार ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग पटना द्वारा विगत दिनों छात्रों में वैज्ञानिकता के कौशल को पता करने एवं उनके कौशलात्मक विकास के उद्देश्य से सीवी रमन टैलेंट सर्च टैलेंट नर्चर प्रोग्राम के माध्यम से जिले के कक्षा 7 से 9 तक के लिए विद्यार्थियों का प्रतियोगिता के माध्यम से ज़िले के टॉप 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया। टॉप 10 में 6 विद्यार्थी कैमूर जिला अंतर्गत 6 छात्र चयनित हुए हैं.चयनित विद्यार्थियों में आदर्श कुमार कक्षा 9 पूरे ज़िले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। साथ ही साथ प्रिंस कुमार कक्षा 9 वीं चतुर्थ,तेजस श्रीवास्तव छठे ,उत्कर्ष आनंद सप्तम, हमारे छात्रावास का विद्यार्थी सुजीत कुमार नवम एवं सारांश श्रीवास्तव दशम स्थान प्राप्त किए हैं। टैलेंट सर्च में चयनित छात्र छात्राओं को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी पटना के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। ज़िले स्तर पर मेडल,प्रशस्ती पत्र एवं प्रोत्साहन राशी प्रदान किया जाएगा!




