जो आंधी की तरह आये हैँ वो तूफान की तरह वापस जायेंगे, हम संविधान और लोकतंत्र बचाने पूर्णियाँ में जुट रहे हैँ – तेजस्वी!

SHARE:

रिपोर्ट :- ए के झा!

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पूर्णिया में होने वाले महागठबंधन की रैली के लिए पटना से पूर्णिया के लिए हुए रवाना

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज पूर्णिया में महागठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए पटना से रवाना हुए, तेजस्वी यादव ने इससे पहले मीडिया कर्मियों से बातें करते हुए कहा कि हम लोग महागठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए जा रहे हैं और हम लोगों का मकसद है जो संविधान पर खतरा है और जो लोकतंत्र है उसे बचाने के लिए हम लोग एकजुट हो रहे हैं और तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग 14 में आए हैं वह 24 में जाएंगे यह बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही है और वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के मामले में कहा आप लोगो को जवाब मिल चुका है हमलोग मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के चक्कर मे नही है देश को बचाने के लिए एक हो रहे है।बजट में जिस तरह से बिहार की अपेक्षा की गई।देश की सम्पत्ति को बेच दिया जा रहा है और क्षेत्रीय पार्टी को खत्म किया जा रहा है इसलिए हमलोग एक हो रहे है।वही गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर डिप्टी सीएम यादव ने कहा उसने आने दीजिए उनको क्यों नहीं आएंगे और जो उनका इंटरनल सर्वे हुआ है उससे वह काफी परेशान है इसलिए बिहार आ रहे हैं और यह लोग देश से कोई मतलब नहीं रखना चाहते हैं इन लोगों का काम है सिर्फ चुनाव की तैयारी में जुटे रहना 

चीनअंदर तक आते जा रहा है जबकि यह लोग सिर्फ चुनाव की तैयारियों में ही बिजी है।

वाइट:- तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बिहार

Join us on:

Leave a Comment