श्रद्धा की हड्डियों को पीसकर चूरा को ठिकाने लगाता था आफताब

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

हत्या करने के बाद भी कई महिलाओं के संपर्क में आया
पुलिस ने दाखिल की 6000 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट

नई दिल्ली : श्रद्धा वालकर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी आफताब पर आरोप लगाया कि वह श्रद्धा की हड्डियों को ग्राइंडर में पीसता था फिर चूरा को ठिकाने लगाता था। साकेत कोर्ट ने मंगलवार को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल किए गए आरोप पत्र पर मंगलवार को संज्ञान लिया। कोर्ट ने आरोप-पत्र की कॉपी आफताब के वकील को भी उपलब्ध कराई है। आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंटने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने का आरोप है। अदालत ने आरोप पत्र की जांच के लिए मामले में अगली तारीख 21 फरवरी दी है। पुलिस ने 24 जनवरी को 6,629 पन्नों का आरोप-पत्र दाखिल की थी। पुलिस के मुताबिक, आफताब ने शव के टुकड़े करने के बाद आरी को जंगल में फेंकने की भी बात कबूली है। पुलिस चार्जशीट में दावा किया गया है कि आफताब पूनावाला कई और भी लड़कियों को भी डेट कर रहा था, जिनसे वह डेटिंग ऐप के जरिए मिला था। श्रद्धा की हत्या के बाद और उसके टुकड़े करने के बाद वह एक लड़की को अपने घर पर भी बुलाकर लाया था।

Join us on:

Leave a Comment