हाईवा ट्रक की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल रेस्क्यू के क्रम में एक व्यक्ती भी जख्मी!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

आज काजीमुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अघोरिया बाजार चौक पर बालू से लदा हाईवा ट्रक (BR25C – 5080) दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं। इस दुर्घटना की चपेट में एक कॉलेज जा रही छात्रा के आने से उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना आज सुबह 7:00 बजे के करीब घटित हुई जिसमें बालू से लदा हुए हाईवा ट्रक का चक्का सड़क किनारे नाले में धस गया जिसके चपेट में एक छात्र आ गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर इसकी सूचना उपलब्ध कराई जिसके बाद स्थानीय काजी मोहम्मद थाना के थानाध्यक्ष दिगंबर कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला और सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर में इलाज के लिए भेज दिया। इस निकालने के क्रम में जेसीबी की चपेट में भी एक व्यक्ति आ गया जिसके कारण उसे भी गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

बाइट: काजी मुहम्मदपुर थानाध्यक्ष दिगंबर कुमार

Join us on:

Leave a Comment