मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, कई निर्मित व अर्ध निर्मित हथियार बरामद, 4 गिरफ्तार!

SHARE:

निभाष मोदी की रिपोर्ट

भागलपुर कहलगांव थाना क्षेत्र के शांति नगर गंगा नहर पंप हाउस के नजदीक के रहने वाले सोनू कुमार उर्फ प्रेम राज के घर में पुलिस ने छापेमारी की। जहां मिनी गन फैक्ट्री चल रहा था। वही एसटीएफ की टीम ने सोनू कुमार के साथ-साथ बिट्टू कुमार उर्फ मोहम्मद अनवर खान, मोहम्मद निराज अंसारी सहित चंद्रशेखर यादव को हथियार बनाते हुए गिरफ्तार किया है। वही दस अर्ध निर्मित पिस्टल सहित हथियार बनाने के सामान बरामद किए गए। वही लेथ मशीन, ग्राइंडर मशीन

सहित भारी संख्या में हथियार बनाने में काम आने वाले लोहे बरामद किए गए हैं। वही पुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों से उनके अन्य सहयोगियों के बारे में पता करने में जुटी हुई है। इससे कुछ दिन पहले नाथनगर थाना क्षेत्र एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन एसटीएफ के द्वारा किया गया था। लेकिन हथियार बनाने वाला वहां से फरार हो गया था। जिसकी आज तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

वाइट-शिवानंद सिंह एसडीपीओ कहलगांव भागलपुर

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें