सीएम के समाधान यात्रा की जोरों से चल रही तैयारी!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

पढौती गांव में सीएम के समाधान यात्रा की जोरों से चल रही तैयारी

जिले के भगवानपुर प्रखंड के पढौती गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगामी समाधान यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारी जोरों से चल रही है। जिसके तहत गांव के बहुदेशीय सामुदायिक भवन के पास की गलियों मे ईटीकरण, नल जल के पाइप बिछाने के लिए खुदाई, स्कूल परिसर में कच्ची सड़क का निर्माण, परिसर के ही पास की गवाही की सफाई, गांव के सोन उच्चस्तरीय नहर के कश्मीर माइनर की सफाई, पुराने पंचायत भवन परिसर की मिट्टीकरण, पुराने आंगनबाड़ी भवन को गिराने, के साथ-साथ गांव के मुख्य गली के सिंचाई पुल के ध्वस्त सुरक्षा दीवाल का निर्माण आदि योजनाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है। गांव में चल रहे योजनाओं के निर्माण कार्य की तैयारी के निरीक्षण के लिए एडीएम, सीओ विनोद कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मंटू शुक्ला, मत्स्य विभाग के पदाधिकारी, मनरेगा विभाग के पदाधिकारी के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। पढौती गांव में सीएम के यात्रा के चल रहे तैयारी के दौरान पहुंचे पहाड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि निर्मल यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह समाधान यात्रा है। जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए यह यात्रा हो रही है। ऐसे में प्रशासन को तैयारी के दौरान कोई नया समस्या उत्पन्न न हो इसका भी ख्याल रखना चाहिए। पढौती गांव के ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव के स्कूल परिसर तक वाहनों के आने के लिए राजपुर बहुरी पथ से गांव के पोखरे पर आए हुए पुराने कच्ची सड़क का पक्की करण तथा स्कूल की पर्याप्त भूमि में स्टेडियम का निर्माण जैसी ग्रामीणों की मुख्य समस्या है। जी समस्या का समाधान हम लोग प्रशासन से सीएम के आगामी समाधान यात्रा के दौरान चाहते हैं। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि सीएम के यात्रा के तैयारी के दौरान सड़क निर्माण विभाग से राजपुर बहुरी सड़क से गांव के पोखरे के स्कूल परिसर तक बानी पुरानी कच्ची सड़क का पक्की करण कराने का प्रयास चल रहा है।

Join us on:

Leave a Comment