रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना आगामी 30-31 जनवरी को बैंक हड़ताल है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको में कार्यरत सभी 9 अधिकारी एवं कर्मचारी यूनियन्स के संयुक्त शीर्ष फोरम ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स’ ने प्रबंधन के आश्वासन के बाद भी लम्बित मांगो पर अबतक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं करने से 30-31 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है।

इसकी जानकारी देते हुए ऑल इण्डिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि मांगो में पांच दिवसीय बैंकिंग, पेंशन अपडेशन, एनपीएस के बदले पुरानी पेंशन लागू करने, वेतन पुनरीक्षण और सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती के मांगों के चार्टर पर तत्काल बातचीत शुरू करना शामिल है। वही, चौथे शनिवार और 29 को रविवारीय अवकाश होने के कारण 30-31 जनवरी की हड़ताल से इस माह के अंत में चार दिन बैंक बन्द रहेंगे।




