बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लूटपाट के दौरान स्टेशनरी थोक विक्रेता को मारी गोली!

SHARE:

प्रशान्त कुमार
बेगुसराय ब्यूरो

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव शहर के एक स्टेशनरी के थौक विक्रेता को लूट के दौरान गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेमरा की है। बताया जाता है कि हेमरा चौक पर स्टेशनरी का थोक विक्रेता अमलेश कुमार उर्फ छन्नू हेमरा चौक पर अपने दुकान बंद करने के बाद चार पहिया वाहन से एक कर्मचारी के साथ वार्ड नंबर 41 अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान हेमरा में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने इनके कार को ओवरटेक कर रोक लिया और लूटपाट करने लगा। इस दौरान बदमाशों ने अमलेश कुमार को पहले पिस्तौल के बट से मारपीट कर घायल कर दिया और जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। उसके बाद से रूपया से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए था। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अमलेश कुमार को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घायल अमलेश कुमार मूल रूप से गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव के रहने वाले हैं और बेगूसराय में वार्ड नंबर 41 में अपना मकान बनाकर रहते हैं इनका पर हेमरा चौक के निकट न्यू पेपर सम्राट नाम से स्टेशनरी का थोक व्यवसाय है।

Join us on:

Leave a Comment