रवि शंकर शर्मा :-
बाढ़ अनुमंडल के मोकामा और हथिदह थाना की पुलिस घने कोहरे के बीच सड़क पर ऑपरेशन चला रही है, ऑपरेशन शराब और शराबीयों तथा अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर है,
मोकामा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रामप्रीत कुमार और हथिदह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन सुनसान NH 31 पर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच घंटो डटे रहे!
इस बीच सत्ताधारी दल के नेताओं को भी नहीं बक्शा गया, एक कांग्रेस नेता के कार की भी सघन तलाशी ली गई.
वहीं मोकामा थाना के ड्राइवर मनोज कुमार ने बतया की ऊपर से आदेश आया है तलाशी की, और नया साल के मद्देनजर किसी यात्री को कोई परेशानी ना हो इसलिए हम सब सड़क पर हैँ!
जबकी कांग्रेस नेता कपिल देव प्रसाद यादव ने तलाशी के बाद संतोष प्रकट करते हुये कहा की आप लोगों के कारण ही हम सुरक्षित यात्रा कर रहे हैँ!
Byte :- चालक, मोकामा थाना
Byte :- कपिल देव प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता




