रिपोर्ट – अमित कुमार
नगर निकाय के दूसरे चरण में आज सांसद रामकृपाल यादव ने भी अपना वोट कास्ट किया जमाल रोड के संत जीसस स्कूल में सांसद रामकृपाल यादव ने वोट दिया वहीं सांसद ने कहा कि इस बार मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव मतदान के तरीके से हो रहा है यह अच्छा है लेकिन सरकार को इसे काम करने देना होगा सरकार अगर इन्हें फ्री हैंड नही देगी तो यह ठीक से काम नहीं कर पाएंगे वही रामकृपाल यादव ने कहा कि जो भी यहां प्रति जनप्रतिनिधि बनेंगे उनके लिए पीने का पानी और जलजमाव यह दो बड़ी चुनौती होगी जिससे की राजधानी को निजात दिलाना जरूरी है।सांसद ने कहा कि पहले जो पद्धति थी वो ठीक नही थी जनप्रतिनिधि को दो सालों में काम करने का मौका नही मिलता था।लेकिन इस बार काम ठीक से कर पाएंगे।
बाइट–रामकृपाल यादव सांसद




