संतोष तिवारी की रिपोर्ट
लोकेशन/मुज़फ्फरपुर
एंकर : दूसरे चरण में नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में किया जा रहा है, इसको लेकर पुलिस/प्रशासन की मुस्तैदी जगह जगह देखने को मिल रही है, ताकि मतदाता भयमुक्त होकर अपने मत का प्रयोग करें. आपको बता दें कि 49 वार्डो के लिए 311 मतदान केंद्र है, जहा मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे है. कही मॉडल बूथ तो कही पिंक बूथ बनाया गया है, लेकिन सबसे ज्यादा वोटरों को ट्रेन वाली बूथ बनाई गई है जो लोगो को आकर्षित कर रही है. देखने से ऐसा लग रहा है कि मतदान केंद्र को बिलकुल किसी एक्सप्रेस ट्रेन की तरह बनाया गया है. आपको बता दें आयोग के गाइड लाइन के अनुसार सभी सुविधा वोटर के लिए की गयी है। वही प्रभात तारा स्कूल को पिंक बूथ घोषित किया गया है। इस बूथ पर सिर्फ महिला वोटर मतदान करेगी। इससे महिलाओ मे भी काफी उत्साह है. जबकि पिंक बूथ पर ठंड से बचने के लिए हीटर भी लगाया गया है.
जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है. पहली बार ऐसा हो रहा है जनता अपने मत का प्रयोग कर अपना मेयर खुद चुनने के लिए भी मतदान कर रही है.
बाइट-: मतदाता/ मतदाता
बाइट :- SDO पूर्वी/ज्ञान प्रकाश




