बड़हिया ई किसान भवन में पंचायत समिति की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा!

SHARE:

शशिकांत मिश्रा :-

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन के सभागार में आज मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मधु देवी ने किया। बैठक में बीडीओ विनय कुमार, बीपीआरओ जागो दास, बीएओ गोपाल रंजन के उपस्थित में सभी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य व मुखिया ने अपने अपने पंचायत सबंधित समस्याओं को लेकर शिकायत किया ओर इस पर अविलंब कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा बैठक में मनरेगा, बिजली, आवास योजना, जन वितरण, पेंशन,आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, एमडीएम, शिक्षा से संबंधित मामला उठाया गया। बैठक में मनरेगा बीपीएम नीरज कुमार के द्वारा विकास योजनाओं पर विस्तृत से जानकारी दिया गया। बैठक में इसके अलावा कई अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Join us on:

Leave a Comment