इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,जांच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई -शहर के सिरचंद नवादा मुहल्ला में शुक्रवार की दोपहर बाद सकिन्द्र पासवान के पुत्र सौरभ कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर के बाद जब परिजन घर पहुंचे तो सौरभ को साड़ी के फंदे से झूलता हुआ पाया। उसके बाद सौरभ को उतारा गया जबतक सौरभ की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद धीरे-धीरे पड़ोसियों की भीड़ लग गई।फिर इसकी सूचना टाउन थाना की पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घटना की जांच पड़ताल की गई।बताया जाता है कि सौरभ घर में अकेला था उनके पिता सत्येंद्र पासवान मजदूरी करने के लिए गए हुए थे और मां बैंक के किसी काम से गई थी। इस दौरान युवक ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।फांसी लगाने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है।परिजनों के मुताबिक घर में किसी प्रकार का विवाद या झगड़ा भी नहीं हुआ था। सौरभ परिवार का इकलौता पुत्र था।वहीं बेटे का शव देख मां रानी देवी की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।मां भी कुछ बताने में असमर्थ है।जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। मां के होश में आने के बाद ही घटना की जानकारी हो पाएगी। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। मृतक सौरभ इंटर की पढाई कर रहा था। उसकी मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बाइट: मृतक के पिता

Join us on:

Leave a Comment