रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय
लखीसराय/बिहार
लखीसराय।पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।एएसपी अभियान मोतीलाल,एएसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में पुलिस ने हार्डकोर नक्सली श्री कोड़ा को नक्सल प्रभावित क्षेत्र कजरा से गिरफ्तार किया गया है।साथ हीं पुलिस ने एक इनसास,125 जिंदा कारतूस, तीन मैगजीन सहित एक बिंडोलिया बरामद किया है।गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली पर लखीसराय जिले में डेढ़ दर्जन से अधिक नक्सली मामला दर्ज है।फिलहाल पुलिस अन्य जिलो में में भी दर्ज मामलों की जानकारी हासिल करने में जूटी है।
एसपी पंकज कुमार ने बताया कि कल देर शाम पुलिस को सूचना मिला कि सुरेश कोड़ा और श्री कोड़ा अपने दस्ते के साथ राजघाट कोल में मौजूद है।और किसी बड़े घटना को अंजाम देने की तैयारी में जूटा है।इसी सूचना पर एएसपी मोतीलाल, एएसपी सैयद इमरान मसूद, एएसबी,एसटीएफ और जिला पुलिस के नेतृत्व मे सर्च ऑपरेशन चलाया गया।पुलिस ने सबसे पहले श्री कोड़ा को गिरफ्तार किया।फिर उसके निशानदेही पर छापेमारी शुरु किया।इस दौरान नक्सली और पुलिस आमने-सामने हो गया और काफी देर तक मुठभेड़ चला।दोनो तरफ से जमकर गोलीबारी हुई।इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की आशंका है।फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जूटी है।
बाइट – पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।





