महंत को धमकी-तेरा सिर कलम होगा, कोई न बचा पाएगा…योगी व मोदी भी नहीं!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

तू हिंदुत्व की बहुत बात करता है, इस्लाम सबसे ऊंचा है और ऊंचा रहेगा
प. बंगाल के जलपाईगुड़ी से हिजब अत तहरीर की चिट्ठी

: गाजियाबाद में साहिबाबाद में एक महंत को सिर तन से जुदा करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यहां पशुपति अखाड़े के महंत पशुपति मार्कण्डेय उर्फ पंकज त्यागी को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से ये एक चिट्ठी स्पीड पोस्ट के जरिए भेजी गई है। पत्र में हिजब अत तहरीर संगठन के नाम से उन्हें जान से मारने की बात लिखी हुई है। इस चिट्ठी के मिलने के बाद पीड़ित महंत ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी है। धमकी भरे पत्र में लिखा है-महंत पंकज त्यागी, 'तू हिंदुत्व की बहुत बात करता है। इस्लाम सबसे ऊंचा है और सबसे ऊंचा रहेगा, तुझे मिटना होगा और तेरा सिर कलम होगा। तुझे कोई सरकार नहीं बचा सकेगी, योगी और मोदी भी नहीं। तेरा घर ढूंढ लिया गया है।

डरा हुआ है महंत परिवार
इस पत्र के मिलने के बाद महंत और उनका परिवार सुरक्षा को लेकर डरा हुआ है। इससे पहले भी महंत मार्कण्डेय पंकज त्यागी को 4 बार ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं। महंत ने इस घटना की शिकायत स्थानीय साहिबाबाद पुलिस से की है।
पहले भी मिल चुकी है धमकियां
साहिबाबाद की एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि महंत पंकज त्यागी को पहले भी कई बार इस तरह की जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इस संबंध में एक केस भी साहिबाबाद थाने में दर्ज है। अब ताजा धमकी मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जांच टीम जलपाईगुड़ी भी जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें