औरंगाबाद-डीएम ने ऋण वितरण शिविर में 25 युवा उद्यमियों के बीच 5 करोड़ 30 लाख का ऋण दिया!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

बिहार में रोजगार की संभावना को धरातल पर उतारने के प्रति संकल्पित राज्य सरकार की सोच को अमली जामा पहनाने एवं युवा उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला उद्योग केंद्र में एक कैंप का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कैंप में कुल 25 युवा उद्यमियों के प्रोजेक्ट को स्वीकृत कर लाभुकों के बीच उनके उद्योग को चलाने के लिए 5 करोड़ 30 लाख का ऋण वितरित किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग विभाग के द्वारा ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया हौबौर उद्यमियों को उनके कार्यों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बिहार में उद्योग की आपार सम्भावना है वही बिहार में उधमी छोटे छोटे उद्योग लगाने के लिए उत्सुक है और सरकार मुख्यमंत्री उधमी योजना, मुद्रा लोन योजना के तहत युवाओ को सहायता भी कर रही है जिससे आने वाले समय मे उद्योग को लेकर बिहार में बड़ा बदलाव दिखेगा। वही आज के युवा उधमियों को भी इसको लेकर और पहल करने की जरूरत है।

Join us on:

Leave a Comment