रिपोर्ट – अमित कुमार
ड्यूटी ज्वाइन करते ही नए डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी एक्शन मोड में आ गए हैं। आज उन्होंने राज्य के सभी आईजी और डीआईजी के साथ राज्य भर के एसपी, एसएसपी के साथ थानेदार और ओपी प्रभारी बैठक में शामिल हुए।बैठक में जिले के बाहर के सभी अधिकारी वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्यम से जूटे हैं। डीजीपी की बैठक में शराबबंदी कानून की समीक्षा मुख्य एजेंडा है।उन्होंने छपरा जहरीली शराब से हुई मौत को देखते हुए राज्य में शराबबंदी के कानून को सख्ती से लागू करने को लेकर काफी सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, सभी अधिकारियों को हिदायत दी गयी है कि वो राज्य में शराब माफियाओं पर सख्ती के साथ लगा लगाएं।साथ ही, लॉ एंड ऑडर को सख्ती से काबू में करने को लेकर भी थाना प्रभारी से लेकर ओपी प्रभारी तक को निर्देश दिया।वहीं बता दे कि भयमुक्त बिहार का वादा के साथ पदभार ग्रहण करने वाले डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी ने पहले दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्य सचिव आमिर सुबहानी से औपचारिक मुलाकात के साथ थी। डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी ने सभी जिलों के एसपी को निर्देशित भी किया कि वह कानून व्यवस्था दुरुस्त रखें साथ ही उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को कहा कि मैं उस जिले का पहले दौरा करूंगा जिस जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ा है अपराध कंट्रोल करने के लिए आप लोग काम करें।
बाइट:-राजविंदर सिंह भट्टी, डीजीपी बिहार




